Wednesday 17 June 2015

सामान्य ज़ान

1.केंद्र सरकार ने आग्मेन्टेड रियलिटी ऐप्लीकेशन ‘साकार’ लांच किया
i. परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने वर्तमान सरकार के एक साल के कार्यकाल में अंतरिक्ष विभाग की उपलब्धियों को बताने के लिए आग्मेन्टेड रियलिटी ऐप्लीकेशन "साकार" लांच किया|

ii.डीईसीयू-इसरो ने एनड्रायड उपकरणों के लिए यह ऐप्लीकेशन विकसित किया है| इसके तहत वास्तविक विश्व पर्यावरण के तत्वों को कंप्यूटर जनित 3डी मॉडल, एनिमेशन वीडियो आदि द्वारा संवर्धित किया जाता है|
iii.यह टेक्नॉलाजी इस्तेमालकर्ता की वास्तविकता की वर्तमान धारणा बढ़ाती है| आवश्यक रूप से आग्मेन्टेड रियलिटी में तीन तत्वों की आवश्यकता होती है- बैक कैमरा के साथ एनड्रायड उपकरण, एआर ऐप्लीकेशन, एआर मेकर्स|


2.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एजुकेशन ऑफ मुस्लिम्स' पुस्तक का विमोचन किया
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एजुकेशन ऑफ मुस्लिम्सः एन इस्लामिक पर्सपेक्टिव ऑफ नॉलेज एंड एजुकेशन-इंडियन कॉन्टेक्स्ट' पुस्तक विमोचन किया|
ii.इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और ज्ञान की खोज में इस्लाम की भूमिका के बारे में नीति निर्माताओं, विद्वानों और पाठकों को बताना है. इस पुटक में कुल 16 अध्याय है, जिसे कई विद्वानों ने मिलकर लिखा है जिसमें इस्लाम धर्म, ज्ञान और दूसरों के बीच भारत में मुस्लिम बच्चों की शैक्षिक स्थिति के प्रचार-प्रसार में इस्लाम और उसके शैक्षिक संस्थानों (मदरसों) की भूमिका की समझ से संबंधित मुद्दों को शामिल किया गया है|

3.डेनमार्क के मोगेंस लुकेटॉफ्ट संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष चुने गए
i.संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक वर्ष के कार्यकाल के लिए अपने अध्यक्ष के तौर पर डेनमार्क के मोगेंस लुकेटॉफ्ट को चुना|
ii.डेनमार्क की संसद के स्पीकर लुकेटॉफ्ट आगामी 70वें सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता करेंगे|
iii.वह युगांडा के सैम कुटेसा के बाद 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे. वर्तमान में लुकेटॉफ्ट वर्ष 2011 से डेनमार्क की संसद के स्पीकर और सोशल डेमोक्रेट पार्टी के एक सदस्य हैं|

4.महिन्द्रा ने एयरबस से किया करोडों डालर का सौदा
i.महिन्द्रा समूह ने यहां पेरिस एयर शो में यूरोपीय विमान विनिर्माता समूह एयरबस के साथ करोडों डालर के विमान विनिर्माण क्षेत्र का का एक ठेका आज हासिल किया जो मेक इन इंडिया पहल की दिशा में एक बडी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
ii.यह ठेका महिन्द्रा समूह की अनुषंगी महिन्द्रा एयरोस्पेस को मिला है। इसके तहत वह कई साल तक विमान के कल-पुर्जों का विनिर्माण और उनकी आपूर्ति करेगी।

5.एडोब ने एंड्रायड पर नि:शुल्क फोटोशॉप ऐप पेश किया
i.इमेजिंग सॉफ्टवेयर बनाने वाली एडोब ने एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए मंगलवार को नि:शुल्क फोटोशॉप एप्लीकेशन पेश किया।
ii.एडोब के सभी मोबाइल एप्लीकेशंस नि:शुल्क हैं। फोटोशॉप मिक्स, शेप सीसी, ब्रश सीसी और कलर सीसी अब एंड्रायड पर नि:शुल्क उपलब्ध होंगे। एडोब एप्पल के आईओएस प्लेटफार्म पर पहले से ही नि:शुल्क फोटोशॉप की पेशकश कर रही है।

6.डेल ने एचसीएल इंफो. से किया करार
i.सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की वैश्विक कंपनी डेल ने कारोबार विस्तार के उद्देश्य से आईटी सेवा एवं वितरण क्षेत्र की घरेलू कंपनी एचसीएल इंफोसिस्टम के साथ करार किया है।
ii.इस भागीदारी से डेल के हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर उत्पादों की पहुंच खासकर मझोले (टियर 2) और छोटे (टियर 3) शहरों में बढ़ाने में मदद मिलेगी।

7.छेत्री 50 गोल करने वाले पहले भारतीय बने
i.भारतीय टीम विश्व कप क्वालीफाईंग के ग्रुप मैच में भले ही कम रैंकिंग वाली टीम गुआम से 1-2 से हार गई लेकिन कप्तान सुनील छेत्री ने अपने करियर का 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके नया रिकॉर्ड बनाया।
ii.छेत्री ने आज मैच के आखिरी क्षणों में गोल दागा जो उनके करियर का 50वां गोल है। वह भारत की तरफ से 50 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया 107 मैचों में 42 गोल के साथ दूसरे और आईएम विजयन 79 मैचों में 40 गोल करके तीसरे स्थान पर हैं।

No comments:

Post a Comment