Thursday 25 June 2015

सामान्य ज़ान

प्रथम विश्वयुद्ध से जुड़े हुए प्रश्न 
⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩⇩
1. प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत कब हुई ?
➱➱ 28 जुलाई 1914 ई.
2. प्रथम विश्वयुद्ध कितने वर्षों तक चला ?
➱➱ 4 वर्ष
3. कितने देशों ने प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लिया ?
➱➱ 37
4. प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण क्या था ?
➱➱ ऑस्ट्रिया के राजकुमार फर्डिनेंड की हत्या
5. ऑस्ट्रिया के राजकुमार की हत्या कहां हुई ?
➱➱ बोस्निया की राजधानी सेराजेवो में ।


6. किन दो खेमों में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान दुनिया बंट गई ?
➱➱ मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र
7. धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व किसने किया ?
➱➱ जर्मनी । इसके अलावे ऑस्ट्रिया, हंगरी और इटली आदि देशों ने भी नेतृत्व किया ।
8. मित्र राष्ट्रों में कौन से देश शामिल थे ?
➱➱ इंगलैंड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस तथा फ्रांस
9. गुप्त संधियों की प्रणाली का जनक कौन था ?
➱➱ बिस्मार्क
10. ऑस्ट्रिया, जर्मनी एवं इटली के बीच त्रिगुट
का निर्माण कब हुआ ?
➱➱ 1882 ई.
11. सर्बिया की गुप्त क्रांतिकारी संस्था कौन-
सी थी ?
➱➱ काला हाथ
12. रूस-जापान के बीच युद्ध कब तक चला ?
➱➱ 1904-1905 ई.
13. रूस-जापान युद्ध का अंत किसकी मध्यस्थता से हुआ ?
➱➱ अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट
14. मोरक्को संकट कब सामने आया ?
➱➱ 1906 ई.
15. प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस पर आक्रमण कब किया ?
➱➱ 1 अगस्त 1914 ई.
16. जर्मनी ने फ्रांस पर हमला कब किया ?
➱➱ 3 अगस्त 1914 ई.
17. इंगलैंड प्रथम विश्वयुद्ध में कब शामिल हुआ ?
➱➱ 8 अगस्त 1914 ई.
18. प्रथम विश्वयुद्ध के समय अमेरिका के राष्ट्रपति कौन थे ?
➱➱ वुडरो विल्सन
19. किस घटना के बाद अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ ?
➱➱ जर्मनी के यू बोट द्वारा इंगलैंड लूसीतानिया नामक जहाज को डुबोने के बाद अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ । क्योंकि लूसीतानिया जहाज पर मरने वाले 1153 लोगों में 128 व्यक्ति अमेरिकी थे ।
20. इटली मित्र राष्ट्र की तरफ से प्रथम विश्वयुद्ध में कब शामिल हुआ ?
➱➱ 26 अप्रैल 1915 ई.
21. प्रथम विश्वयुद्ध कब खत्म हुआ ?
➱➱ 11 नवंबर 1918 ई.
22. पेरिस शांति सम्मेलन कब हुआ ?
➱➱ 18 जून 1919 ई.
23. पेरिस शांति सम्मेलन में कितने देशों ने भाग लिया ?
➱➱ -27 देश
24. वरसाय की संधि कब और किसके बीच हुई ?
➱➱ जर्मनी और मित्र राष्ट्रों के बीच (28 जून 1919 ई. में) ।
25. युद्ध के हर्जाने के रूप मे जर्मनी से कितनी राशि की मांग की गई थी ?
➱➱ 6 अरब 50 करोड

  पर्वत 
1. पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर पर्वत का विस्तार है ?
►-27 प्रतिशत






2. पर्वतों की ऊंचाई कम से कम कितनी तय की गई है ?
►-600 मीटर
3. पर्वत किसे कहते हैं ?
►-वह भू-क्षेत्र जो अपने आस-पास के क्षेत्र से ऊंचा होता है । जिसकी चोटी होती है तथा जिसकी ऊंचाई 600 मीटर से अधिक होती है ।
4. आयु के आधार पर पर्वतों को कितने भागों में बांटा गया है ?
►-दो भाग- 1. प्राचीन पर्वत और 2. नूतन पर्वत
5. प्राचीन पर्वत किसे कहते हैं ?
►-जिन पर्वतों का निर्माण तीन करोड़ वर्ष पूर्व माहद्विपीय विस्थापन युग से पहले हुआ उसे प्राचीन पर्वत कहते हैं । जैसे- पेनाइन (यूरोप), अप्लेशियन ( अमेरिका), अरावली ( भारत)
6. भारत का सबसे प्राचीन पर्वत कौन-सा है ?
►-अरावली
7. नूतन पर्वत किसे कहते हैं ?
►-जो पर्वत सेनोजोइक युग में प्लेटों के अभिसरण से निर्मित हुए । जैसे- हिमालय, रॉकी, एंडीज, आल्पस ।
8. उत्पत्ति के आधार पर पर्वत कितने प्रकार के होते हैं
►-चार प्रकार- 1. वलित या मोड़दार पर्वत 2. अवरोधी या खंड या ब्लॉक पर्वत 3. ज्वालामुखी पर्वत और 4. अवशिष्ट पर्वत
9. विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृखंला कौन-सी है ?
►-एंडीज पर्वत श्रृंखला
10. रिफ्ट घाटी किसे कहते हैं ? ►-धरातलीय भागों में दरारें पड़ने पर धरातल का कुछ भाग ऊपर उठता है और कुछ नीचे धंस जाता है । धंसे हुए भाग को रिफ्ट घाटी कहते हैं ।
11.धरातलीय भागों में दरारें पड़ने पर धरातल का कुछ भाग ऊपर उठता है । इस ऊपर उठे भाग को क्या कहते हैं ?
►-ब्लॉक पर्वत
12. भारत में ब्लॉक पर्वत का उदाहरण कहां मिलता है ?
►-विंध्याचल और सतपुड़ा में ।
13. ब्लॉक पर्वतों की चोटी समान्यत: कैसी होती है ?
►-समतल
14. सबसे बड़ी भ्रंश घाटी कहां है ?
►-अफ्रीका
15. विश्व का सर्वाधिक विस्तृत ब्लॉक पर्वत कहां है ?
►-कैलिफोर्निया का सियरा नेवादा
16. पर्वत श्रृखंलाओं की लंबाई अवरोही क्रम में किस तरह है
►-एंडीज > रॉकी > हिमालय > ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
17. ज्वालामुखी पर्वत का निर्माण कैसे होता है ?
►-ज्वालामुखी के उद्गार से निकले पदार्थों के जमाव से ।
18. ज्वालामुखी पर्वत की आकृति किस प्रकार की होती है ?
►-शंकुनुमा
19. ज्वालामुखी पर्वत के सबसे ऊपरी भाग को क्या कहते हैं
►-क्रेटर
20.जब दो पर्वतों के किनारों के भाग यथावत रहें और बीच का भाग ऊपर उठ जाए तो इसे क्या कहते हैं ?
►-हॉर्स्ट पर्वत । जैसे- जर्मनी का हार्ज पर्वत ।
21. अवशिष्ट पर्वत किसे कहते हैं ?
►-अपक्षयन तथा अपरदन के कारकों जैसे- नदी, पवन आदि द्वारा अपघटित पर्वतों को अवशिष्ट पर्वत कहते हैं । जैसे- विंध्याचल, अरावली, सतपुड़ा, नीलगिरी आदि

विभिन्न धर्मो से जुड़े हुए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्व पूर्ण प्रश्न जो हमेशा Exam मे पूछें जाते है एक बार ज़रूर पढ़े
****************************************************
1. महाकुम्भ मेला कितने वर्ष के बाद लगता है?— बारह वर्ष,
2. वेद कितने हैं उनके नाम बताएं?— चार, ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद,
3. इस्लाम धर्म के प्रवर्तक कौन थे?— हजरत मोहम्मद साहब,
4. मुसलमानों के लिए विश्व में सबसे पवित्र शहर कौन-सा है?— मक्का,
5. इस्लाम धर्म के उपदेशों का सबसे महत्वपूर्ण उपदेश कौन सा है?— खुदा एक है,
6. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे?— महावीर,
7. सिखों के गुरू गोविन्द सिंह का जन्म कहाँ हुआ था?— पटना,
8. बाज पक्षी, धनुष व बाण किस सिख गुरू के चिन्ह हैं?— गुरू गोविन्द सिंह,
9. सिख ग्रंथ ‘आदिग्रंथ’ का संकलन किसने किया था?— गुरू अर्जुन,
10. स्वर्ण मंदिर पंजाब के किस शहर में है?— अमृतसर,
11. ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय’ का विचार किसने प्रदान किया था?— महात्मा बुद्ध,
12. बौद्ध भिक्षुओं के रहने के स्थान को किस नाम से पुकारा जाता है?— बौद्ध विहार,
13. पुराणों की कुल संख्या कितनी है?— 18,
14. राम त्रेतायुग में पैदा हुए थे। विष्णु के अवतार कृष्ण किस युग में?— द्वापर युग,
15. देवताओं का गुरू किसे कहा जाता है?— वृहस्पति,
16. महाभारत की लड़ाई कितने दिनों तक चली थी?— 18 दिन,
17. अर्जुन के धनुष का नाम क्या था?— गान्डीव,
18. भगवान कृष्ण का महाअस्त्र सुदर्शन चक्र था। शंख का नाम क्या था?— पांचजन्य,
19. नंदिनी गाय किस ऋषि के पास थी?— ऋषि वशिष्ठ,
20. ‘गीता’ का सबसे महत्वपूर्ण उपदेश क्या है?— बिना फल की इच्छा करते हुए कर्म करते रहो।
21. भारत का सबसे प्राचीन धर्म ग्रन्थ हैं?— ऋग्वेद,
22. भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को महाभारत के युद्ध के पूर्व किसका उपदेश दिया था?— गीता का,
23. गीता में कितने अध्याय व श्लोक है?— 18 अध्याय व 700 से अधिक श्लोक,
24. सिख धर्म के पांच ‘क’ हैं?— कड़ा, केश, वमपाण, कंघी, कच्छा,
25. ‘गुरूमुखी’ भाषा किसने बनाई थी?— गुरू अंगद देव,
26. स्वर्ण मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?— गुरू अर्जुनदेव,
27. पारसियों का सबसे पवित्र धार्मिक ग्रंथ है?— जेन्दावस्ता,
28. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?— गौतम बुद्ध,
29. भारत में बौद्ध धर्मावलमिबयों का सबसे पवित्र स्थान कहाँ है?— सारनाथ (वाराणसी ),
30. हिन्दू विचारधारा के अनुसार मानव इतिहास कितने युगों में बांटा गया हैं?— चार-सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलयुग,
31. संजीवनी की खोज किसने की थी?— गुरू शुक्राचार्य ने,
32. भगवान श्री राम के गुरू ब्रह्मऋषि वशिष्ठ थे, श्री कृष्ण के गुरू कौन थे?— ऋषि सन्दीपन,
33. महाभारत के रचयिता कौन थे?— महर्षि वेदव्यास,
34. बौद्ध धर्मावलम्बी अपने पूजा स्थल को क्या कहते हैं?— संघ
35. ईसा मसीह का जन्म कब और कहाँ हुआ था?— 4 ईसा पूर्व वेथलहम में,
36. बाइबिल के रचयिता कौन हैं?— यह एक व्यक्ति नहीं, कई संतों द्वारा लिखी गई है।

Click Here:- सामान्य ज़ान

Click Here:-Current Affairs

Click Here:-अति महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान

No comments:

Post a Comment