Showing posts with label Jobs in Madhya Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Jobs in Madhya Pradesh. Show all posts

Saturday, 23 May 2015

सरकारी नौकरी- 2015 में खुलेगा 10 लाख से ज्यादा नौकरियों का पिटारा









सरकारी या प्राईवेट नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। 2015 में 10 लाख से अधिक नौकरियों के निकाले जाने की खबर पुख्ता हो गई है। एक एच आर सर्वे के अनुसार वर्ष 2015 देश में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों की सौगात लाया है। वर्ष 2015 में जहां सरकारी नौकरियों की की बाढ़ आने वाली है, वहीं कॉरपोरेट सेक्टर में भी 10 लाख नए कर्मचारी भर्ती किए जाने हैं। इसके अलावा अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी की जाएगी। मानव संसाधन विशेषज्ञों की मानें तो इस वर्ष नौकरी बाजार काफी मजबूत रहेगा, और कंपनियां बड़े स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्तियां करेंगी।